Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 12:31 PM
बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में बढ़ रहे अपराध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर के आदेश भी दे दिए जाएंगे। श्रम संसाधन मंत्री का कहना है कि बिहार में पुलिस...
पटनाः बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में बढ़ रहे अपराध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर के आदेश भी दे दिए जाएंगे।
श्रम संसाधन मंत्री का कहना है कि बिहार में पुलिस अधिकारी और प्रशासन को अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अब अधिकारियों को एनकाउंटर का आदेश भी दिया जाएगा।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में अपराधी पुलिस के पुख्ता इंतजामों पर सवाल खड़ा करते हुए कई घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि अपराध को रोकने के लिए सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन को पूरी आजादी दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर रोक लगाना ही सरकार की प्राथमिकता है।