20 साल के लड़के पर आया 38 की महिला का दिल, 2 बच्चाें काे छाेड़ हुई फरार!(Pics)

Edited By ,Updated: 20 Dec, 2016 04:15 PM

bihar  mother of two children love affair with tuition teacher

बिहार में बबरगंज के कुतुबगंज में एक महिला का दिल अपने से आधी उम्र के लड़के पर आ गया

भागलपुरः बिहार में बबरगंज के कुतुबगंज में एक महिला का दिल अपने से आधी उम्र के लड़के पर आ गया और अब यह महिला उस लड़के से शादी करना चाहती है। नीलू देवी नाम की ये महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। लड़के का नाम आशीष चौरसिया है। नीलू की उम्र करीब 38 साल के आसपास है, वहीं आशीष करीब 20 साल का है। 

3 महीना पहले घर से भागे
बताया जाता है कि आशीष महिला के दोनों बेटों को ट्यूशन पढ़ाने उनके घर आता था। इसी दौरान नीलू से जान-पहचान हुई और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों 3 माह पहले घर से भाग गए। सोमवार को दोनों आए तो सीधे बबरगंज थाना पहुंच गए और पुलिस से कहा, वे दोनों शादी करना चाहते हैं। लेकिन पुलिस ने कहा कि महिला पहले से शादीशुदा है और तलाक भी नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस यह शादी नहीं करा सकती है। अब दोनों समाज के लोगों की मौजूदगी में शादी करना चाहते हैं।

क्या कहना है महिला का?
वहीं महिला का कहा कि अगर उसे आशीष नहीं मिलेगा तो वह जहर खा लेगी, जबकि आशीष का कहना है कि वह भी नीलू को मन से पत्नी मान चुका है। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के कारण तैयार हैं। महिला ने ट्यूशन टीचर के लिए अपने 55 वर्षीय पति बबलू मोदी और बच्चे 10 साल के उज्जवल और 6 साल के अनमोल को छोड़ दिया है। दोनों के परिजन, मोहल्ले के लोग इनकी शादी के खिलाफ हैं। इस कारण दोनों ने बूढ़ानाथ मंदिर में शादी कराने का मन बनाया है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!