लालू यादव के मॉल पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने लगाई रोक

Edited By ,Updated: 19 May, 2017 06:04 PM

bihar  s deputy cm rakshi yadav  s ban on the construction of the mall

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मॉल के निर्माण पर रोक लग गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने रोक लगाने के आदेश जारी किए। तेजस्वी यादव का ...

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मॉल के निर्माण पर रोक लग गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने रोक लगाने के आदेश जारी किए। तेजस्वी यादव का मॉल बिहार के दानापुर में बन रहा है। तेजस्वी यादव पर गलत तरीके से मॉल निर्माण के आरोप लगे हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने वत्र्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो उनका मॉल बन रहा है बेली रोड वह अवैध रूप से बन रहा है।

इसका एनओसी प्रयावरण विभाग से नहीं लिया गया है क्योंकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप उनके पर्यावरण मंत्री है जो बिना पर्यावरण क्लेअरेंस के बना रहे है। सुशील मोदी ने बताया कि115 कठ्ठा में जो मॉल बन रहा उसके लिए पर्यावरण प्राधिकार से अनुमति नहीं ली गई थी।

मॉल का शेयर तेजस्वी यादव और राबड़ी यादव का है। 12 मंजिला बनना है जिसमे 1000 दुकान फाइव स्टार होटल मल्टीप्लेक्स और बहुत कुछ बनना है जिसपर केंद्र के पर्यावरण विभाग ने रोक लगा दिया है अब इसे केंद्र ही काम जारी रखने का आदेश दे सकता है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत 2 लाख वर्गफुट से ज्यादा का निर्माण अनुमति प्राप्त किए बिना प्रारम्भ कर दिया गया है।

भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने 15 मई, 2017 पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड  के सदस्य सचिव, पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव तथा राजद विधायक अबु दोजाना को निर्देश दिया है कि तत्काल इस निर्माण कार्य को रोक दिया जाए।

सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि 115 क_ा जमीन पर 750 करोड़ का मॉल बनाने वाले तेजस्वी यादव ने पर्यावरण की अनुमति प्राप्त किए बिना कैसे निर्माण प्रारम्भ कर दिया। तेज प्रताप यादव ने वन विभाग के मंत्री के नाते इस अवैध निर्माण को रूकवा कर क्यो एफ.आई.आर. दर्ज नहीं कराया गया ? क्या मुख्यमंत्री का यह दायित्व नहीं बनता था कि वह हस्तक्षेप कर इस अवैध निर्माण को रुकवाते।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!