Edited By Pardeep,Updated: 16 Jun, 2019 04:43 AM
बिहार मे औरंगाबाद जिले के अलग-अलग प्रखंडों में लू लगने से आज 30 लोगों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने यहां बताया कि प्रचंड गर्मी के कारण आज जिले में लू का प्रकोप रहा, जिसमें अलग-अलग प्रखंडों में 30 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने...
औरंगाबादः बिहार मे औरंगाबाद जिले के अलग-अलग प्रखंडों में लू लगने से आज 30 लोगों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने यहां बताया कि प्रचंड गर्मी के कारण आज जिले में लू का प्रकोप रहा, जिसमें अलग-अलग प्रखंडों में 30 लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि औरंगाबाद सदर अस्पताल में लू लगने से अबतक 30 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। सिंह ने बताया कि इनमें कई लोग ऐसे भी थे जिनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई जबकि कई लोगों की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि लू के शिकार हुए अभी भी कई लोग सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें से दस लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि लू के शिकार लोग आज अपराह्न तीन बजे से अस्पताल पहुंचने लगे, जिनमें से अधिकांश बेहोशी की हालत में थे।