Edited By ,Updated: 12 Oct, 2015 04:58 PM
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार रखने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में आठ फीसदी मत हासिल करना होगा।
नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार रखने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में आठ फीसदी मत हासिल करना होगा। बसपा के सामने इस समय कठिन समय है, क्योंकि बिहार विधानसभा की 243 सीट पर चार राजनीतिक मोर्चे मैदान में हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 1997 में राष्ट्रीय दर्जा हासिल करने वाली बसपा को 2014 में लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने की वजह से उसका दर्जा संकट में है।
बता दें कि बसपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हरियाणा में उसे मात्र एक सीट ही मिली थी। महाराष्ट्र में उसका खाता ही नहीं खुला। हरियाणा और महाराष्ट्र में उसे 2009 की अपेक्षा 2014 के चुनाव में वोट भी कम मिले। इसके चलते लोकसभा के 2014 में हुए चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने बसपा को कारण बताओं नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों ना पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा समाप्त कर दिया जाए। हालांकि चार या इससे अधिक राज्यों में राज्यस्तर का दर्जा मिले होने पर भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार रह सकता है।