भाजपा ने जारी की चुनाव प्रचारकों की नई सूची, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी को भी बनाया प्रचारक

Edited By Yaspal,Updated: 17 Oct, 2020 08:46 PM

bihar elections shahnawaz hussain rajiv pratap rudy also made campaigners

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव को लेकर चुनाव प्रचारकों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बिहार के सारण से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजवी प्रताप रूडी, पूर्व सांसद सैय्यद शाहनवाज हुसैन को चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाया है। इससे पहले की सूची...

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव को लेकर चुनाव प्रचारकों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बिहार के सारण से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजवी प्रताप रूडी, पूर्व सांसद सैय्यद शाहनवाज हुसैन को चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाया है। इससे पहले की सूची में दोनों नेताओं को नाम लिस्ट में शामिल नहीं था। भाजपा की ओर से जारी नई सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे।
PunjabKesari
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली से सांसद और पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है। बता दें कि बिहार में तीन चरणों में 243 सीटों पर चुनाव होना है, जिसके नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!