बिहार: बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर रहे पूर्व मंत्री रामकृपाल डूबते-डूबते बचे

Edited By Yaspal,Updated: 02 Oct, 2019 10:14 PM

bihar former minister ramkripal visiting flood affected area survived drowning

बिहार बाढ़ और बारिश से बेहाल है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका पटना ही है। इसी बीच पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे पूर्व केंद्रीय रामकृपाल यादव डूबते-डूबते बचे। राम कृपाल यादव ने स्वयं फेसबुक पोस्ट

नेशनल डेस्कः बिहार बाढ़ और बारिश से बेहाल है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका पटना ही है। इसी बीच पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे पूर्व केंद्रीय रामकृपाल यादव डूबते-डूबते बचे। राम कृपाल यादव ने स्वयं फेसबुक पोस्ट लिखकर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है।

दरअसल धनरुआ के रमणी बिगहा इलाके में पानी की गहराई ज्यादा थी और नाव की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। नाव कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी तभी डूब गई। स्थानीय लोगों ने रामकृपाल यादव को डूबने से बचा लिया। लगातार बारिश के कारण बिहार के लोग परेशान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के कई जिलों में आई बाढ़ और अधिक बारिश को जलवायु परिवर्तन का कारण माना है। उन्होंने बुधवार को यहां कहा कि राज्य में कभी सूखा और कभी भारी बारिश जलवायु परिवर्तन के कारण है।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'देश की आजादी में चंपारण सत्याग्रह की बड़ी भूमिका है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'नई पीढ़ी को गांधीजी के विचारों की जानकारी देनी होगी. अगर कुछ युवा भी गांधीजी के विचारों को समझ गए तो समाज का बड़ा भला होगा. कुछ अपवादों को छोड़कर गांधीजी में हर किसी की आस्था है।'

नीतीश ने कहा, 'जलवायु परिवर्तन के कारण बिहार में सूखा के लिए राहत कार्य चलाए जा रहे थे कि अचानक भारी बारिश से वर्तमान हालात बन गए। इस साल जुलाई में 12-13 जिलों में बाढ़ आई थी। बाद में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में अब अचानक हुई भारी बारिश की वजह से पटना के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!