बिहार के पूर्व राज्यपाल के बेटे ने मुंबई में खरीदी 100 करोड़ की प्रॉपर्टी

Edited By ,Updated: 23 Aug, 2016 02:53 PM

bihar governor dy patil

बिहार के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे अजिंक्‍य पाटिल ने मुंबई में करीब 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है जिसके बाद वे सुर्ख‍ियों में आ गए हैं।

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे अजिंक्‍य पाटिल ने मुंबई में करीब 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है जिसके बाद वे सुर्ख‍ियों में आ गए हैं। अजिंक्‍य ने वर्ली के सिल्वरीन टैरस बिल्डिंग में एक ट्रिपल डुप्‍लेक्‍स अपार्टमैंट खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह मुंबई शहर में हाल के दिनों में सबसे बड़ी प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त में से एक है। सिल्‍वरीन टेरस एक 23 मंजिला इमारत है, जहां से समुंद्र का नजारा दिखता है। यह शहर के सबसे महंगे प्रॉपर्टी वाले इलाकों में से एक है।

अजिंक्‍य की इस डील को रीयल्‍टी सैक्‍टर से जुड़े लोग गेमचेंजर बता रहे हैं क्‍योंकि यह ऐसे वक्‍त में हुई है जब महंगे घरों की खरीद-बिक्री का बाजार काफी सुस्‍त है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी को पाटिल के फर्म एआईपीएस रियल स्‍टेट के नाम पर खरीदा गया है। इससे संबंधित कागजात पर फर्म के डायरेक्‍टर्स में से एक राजेश रावरेन के दस्तखत हैं। अखबार ने सूत्र के हवाले से लिखा है, 'इस प्रॉपर्टी को करीब 95.4 करोड़ रुपए में खरीदा गया है और स्‍टैंप ड्यूटी करीब 4.7 करोड़ की है। वहीं पाटिल की कंपनी के प्रवक्‍ता दिलीप कवाद ने इस डील के बारे में पुष्टि की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!