'बिकिनी किलर' को दिल की बीमारी, 'नेपाल नहीं पेरिस में करवाना चाहता है सर्जरी'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 02:00 PM

bikini killer suffering from heart disease

नेपाल की एक जेल में उम्रकैद काट रहे ''बिकनी किलर'' के नाम से मशहूर चार्ल्‍स शोभराज दिल की बीमारी से पीड़ित है। शनिवार को काठमांडू के एक अस्‍पताल में उसकी ओपन हार्ट सर्जरी होने जा रही है।

नई दिल्ली: नेपाल की एक जेल में उम्रकैद काट रहे 'बिकनी किलर' के नाम से मशहूर चार्ल्‍स शोभराज दिल की बीमारी से पीड़ित है। शनिवार को काठमांडू के एक अस्‍पताल में उसकी ओपन हार्ट सर्जरी होने जा रही है। हालांकि शोभराज अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए छुट्टी चाहता है और वह चाहता है कि उसका पेरिस इलाज हो। बिकनी किलर को 2003 में काठमांडू में एक कसीनो से गिरफ्तार किया गया था। वहां मर्डर के एक मामले में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक वह कुछ दिन पहले जेल में गिरकर बेहोश हो गया था। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि वह बचेगा या नहीं, उसे कई बार अदालत में जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। शोभराज के मुताबिक नेपाल में उसकी सर्जरी होना जोखिम भरा है इसलिए वह चाहता है कि उसकी सर्जरी फ्रांस में हो। बता दें कि पिछले 5 सालों से शोभराज का इलाज गंगालाल हार्ट सेंटर में ही चल रहा है।

डॉक्टर बोले, शोभराज की हालत बहुत गंभीर नहीं
शोभराज का इलाज करने वाले अस्‍पताल के डॉक्‍टरों का कहना है कि शोभराज की हालत बहुत गंभीर नहीं है लेकिन वो काफी बीमार है। उसको तत्‍काल वाल्‍व रिप्‍लेसमेंट और सर्जरी की जरूरत है जो कि 10 जून, शनिवार को की जाएगी।

सीरियल किलर है शोभराज
चार्ल्‍स शोभराज (73) वियतनाम और भारतीय मूल का सीरियल किलर है। उसने 1970 के दशक में दक्षिण पूर्व एशिया में उसने कई पश्चिमी पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। उसके बाद उसे 'बिकनी किलर' कहा जाने लगा। उस पर आरोप है कि कथित रूप से उसने कम से कम एक दर्जन हत्‍याएं की हैं। वह भारत में दोषी पाया गया और 1976 और 1997 के दौरान भारत की तिहाड़ जेल में भी रहा। रिहा होने के बाद वह पेरिस में रहा लेकिन 2003 में वह फिर नेपाल लौटा और वहां एक पुराने मामले में गिरफ्तार हो गया। उसको नेपाली अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई वह तब से सजा काट रहा है।

उसकी जीवनी (द लाइफ ऐंड क्राइम्स ऑफ चार्ल्स शोभराज) लिखने वाले रिचर्ड नेविल और जूली क्लार्क के सामने वह कबूल कर चुका है कि उसने चार देशों में कम से कम 10 हत्या की हैं. 20 साल कैद की सजा पाए 72 वर्षीय शोभराज ने सात साल की सजा काट ली है। उसने लव मैरिज की थी और उसकी एक बेटी भी थी लेकिन जब वह थाइलैंड पहुंचा तो वहां वह मैरी एंड्री नाम की एक लड़की के संपर्क में आ गया। उसे मैरी से प्यार हो गया। हालांकि उसने मैरी से शादी नहीं की। मैरी उसका हर गलत काम में सहयोग करती थी। 972-1976 के बीच उसने 24 लोगों की हत्या की थी; और सीरियल किलर के नाम से कुख्यात हुआ.

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!