दो सिर -तीन हाथ वाल बच्ची का जन्म, अलग अलग मुंह से पी रही दूध और ले रही सांस

Edited By vasudha,Updated: 12 Apr, 2021 03:40 PM

birth of a girl with two heads three hands

ओडिशा की एक महिला ने दुर्लभ बच्ची को जन्म दिया है। प्राइवेट अस्पताल में पैदा हुई इस बच्ची के दो सिर, दो मुंह और तीन हाथ हैं। हैं। डॉक्टरों की मानें तो यह संयुक्त जुड़वां केस है, यानी कि महिला ने दो बच्चियों को पैदा किया है जिनके सिर तो अलग हैं लेकिन...

नेशनल डेस्क:  ओडिशा की एक महिला ने दुर्लभ बच्ची को जन्म दिया है। प्राइवेट अस्पताल में पैदा हुई इस बच्ची के दो सिर, दो मुंह और तीन हाथ हैं। हैं। डॉक्टरों की मानें तो यह संयुक्त जुड़वां केस है, यानी कि महिला ने दो बच्चियों को पैदा किया है जिनके सिर तो अलग हैं लेकिन धड़ एक ही है। ये दूध भी दोनों मुंह से पी रही है।


जानकारी के अनुसार  इन बच्चियों का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ है और महिला दूसरी बार मां बनी हैं।  शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर देबाशीष साहू ने बताया कि बच्चियों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। अल्ट्रासाउंड के जरिए इस जुड़वां की विकृतियों के बारे में पता किया जा रहा है। इनका शरीर एक ही है,  तीन हाथ हैं, दो पैर हैं, ये दो मुंह से खा रही हैं और अलग-अलग सांस भी ले रही हैं।

 

डॉक्टर देबाशीष साहू ने  पुष्टि की कि ये सियामीज ट्विन्स का केस है। जब एक फर्टिलाइज्ड एग दो हिस्सों में बंटकर अलग-अलग हो जाता है तो एक जैसे ट्विन्स पैदा होते हैं। ऐसा गर्भधारण करने के 8 से 12 हफ्ते में होता है। लेकिन यदि यह समय 13 से 15 हफ्ते का हो जाए, तो ये पूरी तरह अलग नहीं हो पाते और मां के गर्भ में इसी हालत में इनके अंग डेवलप होने लगते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, केवल 11 प्रतिशत मामलों में ही ऐसा केस देखा जाता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!