Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 May, 2019 03:00 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 31वां जन्मदिन है। 1 मई 1988 को उनका जन्म राम जन्म भूमी अयोध्या में हुआ था। वे अपना बर्ड डे अपने पति विराट के साथ
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 31वां जन्मदिन है। 1 मई 1988 को उनका जन्म राम जन्म भुमी अयोध्या में हुआ था। वे अपना बर्थ डे अपने पति विराट के साथ शांत तरीके से मनाएंगी। क्या आप जानते हैं हरिद्वार के अनंत धाम में रहने वाले अनंत बाबा अनुष्का शर्मा के गुरु हैं, उनसे पूछे बिना वे कोई कदम नहीं उठाती। आइए जानें, उनके गुरु के बारे में सब कुछ-
अनंत बाबा का परिचय
हरिद्वार में रहने वाले अनंत बाबा 15 साल की उम्र में आध्यात्मिक राह पर चल निकले थे। उनका असली नाम प्रदीप अग्निहोत्री है। हरिद्वार के पास पथरी में उनका जन्म हुआ था। छोटी आयु में वे वेद, वेदांत और उपनिषद, कुंडलिनी योगी, ज्योतिष की शिक्षा में माहिर हो गए थे।
अनुष्का शर्मा ने उन्हें अपना गुरु माना है। किसी भी काम को करने से पहले उनसे परामर्श अवश्य लेती हैं। न केवल अनुष्का शर्मा बल्कि अनंत बाबा उनकी माता के भी गुरु है। 2017 में जब वे विराट कोहली संग शादी के बंधन में बंधी थी, तो उस समय उनके विवाह के अनुष्ठान अनंत बाबा ने ही पूरे करवाए थे। अनुष्का से पहले जब विराट कोहली का 30वां जन्मदिन था तो उन्होंने भी अपना बर्थडे अनंत बाबा के आश्रम में सेलिब्रेट किया था और उनके कहने पर कुछ धार्मिक अनुष्ठान भी किए थे।
जब साल 2008 में फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" रिलीज होनी थी तो अनुष्का ने रिलीज से पहले अनंत बाबा के आश्रम में अनुष्ठान करवाया था। अनुष्का कहती हैं, उन्हें जब भी शांति की तलाश होती है तो वह बाबा के आश्रम में जाती हैं। 2015 में जब विराट क्रिकेट विश्वकप में खेलने जा रहे थे तो उस समय भी अनुष्का ने अनंतधाम में अनंत बाबा से महादेव का विशेष रूद्राभिषेक कराया था।