भाजपा का कांग्रेप पर आरोप, राहुल को लॉन्च करने के लिए कराई हिंसा

Edited By Yaspal,Updated: 10 Oct, 2018 12:46 AM

bjp accuses of congress violence launched to launch rahul

कांग्रेस पर देश को बांटने के अभियान में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले कराने में कांग्रेस पार्टी का हाथ है और कांग्रेस ने राहुल गांधी को ‘‘लॉन्च’’ करने के लिए उत्तर भारतीयों पर हमले...

नई दिल्लीः कांग्रेस पर देश को बांटने के अभियान में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले कराने में कांग्रेस पार्टी का हाथ है और कांग्रेस ने राहुल गांधी को ‘‘लॉन्च’’ करने के लिए उत्तर भारतीयों पर हमले कराए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया है।

PunjabKesari

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘शहरी नक्सलियों’ को आर्थिक मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि मंदसौर में भी कांग्रेस के विधायकों ने लोगों को भड़काने और आग लगाने की राजनीति की थी और इन सभी के पीछे राहुल गांधी को लॉन्च करने की पार्टी की कोशिश रही है।  उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के तीन ‘‘सी’’ का भंडाफोड़ हो गया है जिसमें अफरातफरी 'केओस', साजिश 'कांस्पिरेसी' और भ्रम 'कंफ्यूजन' शामिल है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस प्रकार से गुजरात में कांग्रेस ने षड्‍यंत्र किया है वह हम देख रहें हैं।

PunjabKesari

पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की यही नीति रही है कि समाज बांटो, देश जलाओ, राजनीति करो और फिर चिल्लाओ। उन्होंने जोर दिया कि गुजरात में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने हिंसा भड़काई, कांग्रेस ने देश को बांटने की राजनीति की है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पीछे से भड़काना, आग लगाने की राजनीति, लोगों को तोड़ना और भ्रांति फैलाना ये कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहा है और इन सबके पीछे एक ही ध्येय है लॉन्च राहुल।’’ उन्होंने कहा कि अल्पेश ठाकोर सिर्फ कांग्रेस के विधायक ही नहीं बल्कि राहुल गांधी के चहेते भी हैं।

PunjabKesari

पात्रा ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है। और अगर कांग्रेस पार्टी को इसके लिये देश का अहित भी करना पड़े तो उससे भी पीछे नहीं हटती। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले लेकिन बिना क्षमता के कोई भी नेता लॉन्च नहीं हो सकता । देश को बांटकर कोई भी नेता सफलता हासिल नहीं कर सकता है। 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इससे पहले कहा कि सरकार इस मामले में दृढ़ता से कार्रवाई करे और शांति बहाल करने तथा हर भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह हर संभव प्रयास करे। उन्होंने गुजरात सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। 28 सितंबर को गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार के बाद छह जिलों में हिंदी भाषी लोगों पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!