भाजपा ने ओडिशा सरकार पर केंद्रीय मंत्री के ‘अनादर’ का लगाया आरोप

Edited By Yaspal,Updated: 04 Sep, 2018 12:14 AM

bjp accuses union minister of  disrespect  on odisha government

भाजपा ने ओडिशा में बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर ‘‘सस्ती राजनीति’’ करने और एक मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के दौरे के दौरान उनका ‘अनादर’ करने का आरोप लगाया...

भुवनेश्वरः भाजपा ने ओडिशा में बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर ‘‘सस्ती राजनीति’’ करने और एक मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के दौरे के दौरान उनका ‘अनादर’ करने का आरोप लगाया।

भाजपा विधायी दल के नेता के वी सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र पर ओडिशा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाती है लेकिन सचाई यह है कि वह बड़ी चतुराई से केंद्रीय योजनाओं को अपना कार्यक्रम बताकर पेश कर रही है।

सिंहदेव ने आरोप लगाया कि ओडिशा सरकार ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के दौरे के दौरान जरा भी शिष्टता और सम्मान नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि बालेश्वर में फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शुभारंभ के मौके पर अतिथियों को भेजे गए आमंत्रण पत्र पर उनका नाम गायब था।

सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार के विज्ञापनों में भी चौबे का नाम नहीं था जबकि केंद्र ओडिशा में बालेश्वर में एक मेडिकल कॉलेज सहित पांच मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थापना के लिए 60 प्रतिशत कोष दे रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!