भाजपा ने अपने नाम दर्ज किया एक और रिकॉर्ड, डेढ़ महीने में जोड़े 3.78 करोड़ नए सदस्य

Edited By vasudha,Updated: 21 Aug, 2019 06:51 PM

bjp adds 3 78 crore new members to membership campaign

भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में 3.78 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ा है जो तय लक्ष्य की तुलना में 1.6 करोड़ अधिक हैं। पार्टी का सदस्यता अभियान मंगलवार को संपन्न हो गया...

नेशनल डेस्क: भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में 3.78 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ा है जो तय लक्ष्य की तुलना में 1.6 करोड़ अधिक हैं। पार्टी का सदस्यता अभियान मंगलवार को संपन्न हो गया। भाजपा उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के सह संयोजक दुष्यंत कुमार गौतम ने करीब डेढ़ महीने तक चले इस अभियान को काफी सफल करार दिया। 

PunjabKesari

दुष्यंत कुमार ने उम्मीद जतायी कि अगले कुछ दिनों में जब पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों से आंकड़े एकत्र कर लेगी तब यह आंकड़ा पांच करोड़ के करीब पहुंच सकता है। भाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई को शुरू हुआ था । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस अभियान का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था । भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। 

PunjabKesari

बता दें कि वर्ष 2015 में पूरे देश में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ थी, जो अब 14 करोड़ 80 लाख सदस्य हो गए हैं। नए सदस्य बनाने के दौरान भाजपा को सबसे बड़ी कामयाबी उत्तर प्रदेश में मिली है वहीं दिल्ली दूसरे नंबर पर रहा। सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा को जम्मू-कश्मीर में भी बड़ी सफलता मिली है यहां 3 लाख 50 हज़ार नए सदस्य बनाए गए। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!