भाजपा ने बीएल संतोष को बनाया संगठन महासचिव, रामलाल की हुई नियुक्ति

Edited By Yaspal,Updated: 14 Jul, 2019 06:14 PM

bjp appointed bl santosh general secretary ramlal s appointment

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के संयुक्त महासचिव बीएल संतोष को रामलाल की जगह पार्टी संगठन का महासचिव नियुक्त किया है। इससे पहले माना जा रहा था कि रामलाल की जगह वी सतीश संगठन महासचिव...

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के संयुक्त महासचिव बीएल संतोष को रामलाल की जगह पार्टी संगठन का महासचिव नियुक्त किया है। इससे पहले माना जा रहा था कि रामलाल की जगह वी सतीश संगठन महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
PunjabKesari
बता दें कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में एक बड़ा बदलाव किया था। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है। आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है। आरएसएस सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है।

भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रामलाल संघ एवं पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!