भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता

Edited By Yaspal,Updated: 03 Jan, 2019 11:43 PM

bjp appointed supervisor leader of legislative party will choose

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने मध्य प्रदेश ,राजस्थान और छत्तीसगढ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए गुरुवार को अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किये। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री...

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने मध्य प्रदेश ,राजस्थान और छत्तीसगढ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए गुरुवार को अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किये। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने संवाददाताओं को यहां बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने का फैसला लिया गया।
PunjabKesari
नड्डा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को मध्य प्रदेश, वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश रॉय खन्ना को राजस्थान और केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन को छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि ये नेता उन राज्यों में जाएंगे और विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव उनकी देखरेख में होगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सिंह, जेटली, गहलोत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नड्डा मौजूद थे।
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!