कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, गिनाए राहुल गांधी के '8 झूठ'

Edited By vasudha,Updated: 12 Oct, 2018 07:03 PM

bjp attack rahul gandhi on rafale deal

राफेल विमान सौदे पर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा और कांग्रेस आए दिन इस मामले को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया...

नेशनल डेस्क: राफेल विमान सौदे पर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा और कांग्रेस आए दिन इस मामले को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने फर्जी खबर के जरिए देश भर में झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन एक झूठ को सौ बार बोलने से वह सच नहीं बनेगा ।
 PunjabKesari

गोयल ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस के एक के बाद एक 8 कथित झूठ गिनाते हुए कहा कि झूठ को बार-बार वे ही लोग बोल रहे हैं जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे समक्ष पूरी तरह से स्पष्ट स्थिति है जो राष्ट्रहित एवं देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने से जुड़ी है और इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने अत्यंत महत्पपूर्ण रक्षा उपकरणों की खरीद को तेज करने का निर्णय किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने जोर दिया कि इस विषय पर दसाल्ट एविएशन से अधिक स्पष्टता आई है। 
PunjabKesari
गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने राफेल की कीमत और तकनीकी ब्योरे के बारे में चर्चा करने से इंकार किया जो देश की सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद में भी झूठ बोला जब राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने खुद फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की और उनसे राफेल सौदे से जुड़ी गोपनीयता के बारे में पूछा। यह जानकारी के खोखलेपन को दर्शाता है कि राहुल को यह भी पता नहीं है कि गोपनीयता समझौता 2008 में हुआ था, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे।  

PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया राहुल गांधी ने राफेल के बारे में देश से एक के बाद एक कई झूठ बोले हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल की भी कई कीमतें बताई। वह महज एक सामान्य विमान और एक ‘फुल्ली लोडेड’ विमान की कीमतों की तुलना कर रहे हैं। यह तुलना ठीक नहीं है । भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल का एक और झूठ था कि कैबिनेट कमिटी ऑफ सिक्योरिटी को इस सौदे की जानकारी नहीं थी, ऐसा न कभी हुआ है और न हो सकता है । 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!