भाजपा सीसीटीवी कैमरे लगाने में डाल सकती है खलल:केजरीवाल

Edited By shukdev,Updated: 11 Aug, 2018 11:33 PM

bjp can put cctv cameras in disarray kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आशंका जताई कि भाजपा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की उनकी महत्वाकांक्षी परियोजना में बाधा डाल सकती है। दिल्ली कैबिनेट ने शुक्रवार को इस परियोजना को मंजूरी दी थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘भाजपा के एक...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आशंका जताई कि भाजपा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की उनकी महत्वाकांक्षी परियोजना में बाधा डाल सकती है। दिल्ली कैबिनेट ने शुक्रवार को इस परियोजना को मंजूरी दी थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘भाजपा के एक नेता ने मुझसे कहा कि वे सीसीटीवी कैमरे नहीं लगने देंगे। भाजपा परियोजना को बाधित करने के लिए दो विकल्पों पर काम कर रही है। एक सारी फाइलें उठवा कर सीबीआई में फर्जी मामला दर्ज कराने में तथा दूसरा उपराज्यपाल से इस मामले को राष्ट्रपति को भिजवाने में।’

 उन्होंने कहा, ‘अगर भाजपा सीसीटीवी कैमरे लगने से रोकेगी तो जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।’ विपक्ष पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में धन और शराब बांटना भाजपा और कांग्रेस के लिए अब मुश्किल होगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!