झारखंड की 10 सीटों के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषित, खूंटी से अर्जुन मुंडा उम्मीदवार

Edited By Pardeep,Updated: 24 Mar, 2019 01:09 AM

bjp candidate for 10 seats in jharkhand declared

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को जिन 48 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किये, उनमें से 10 झारखंड की हैं और खूंटी सीट को छोड़ कर सभी सीटों पर मौजूदा सांसदों को एक बार फिर मौका दिया गया है। भाजपा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि...

रांची: भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को जिन 48 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए, उनमें से 10 झारखंड की हैं और खूंटी सीट को छोड़ कर सभी सीटों पर मौजूदा सांसदों को एक बार फिर मौका दिया गया है।
PunjabKesari
भाजपा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में जिन 48 लोकसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं उनमें 10 सीटें झारखंड की भी शामिल हैं। शनिवार को जारी सूची के अनुसार झारखंड में 14 में से 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं और इनमें सिर्फ खूंटी सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। खूंटी से आठ बार के विजेता रहे कडिय़ा मुंडा की जगह पार्टी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को अपना उम्मीदवार बनाएगी। अन्य सभी नौ सीटों पर 2014 में पार्टी की ओर से चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को ही एक बार फिर मौका दिया गया है।
PunjabKesari
अर्जुन मंडा ने एक बयान में कहा, ‘‘पार्टी का निर्णय सिर-माथे पर। मैं पूरी ताकत से पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाऊंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन चुनावों में दो ही प्रमुख मुद्दे हैं, एक तो राष्ट्रीय सुरक्षा और दूसरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना, जिससे राष्ट्र और तेजी से आगे विकास कर सके।’’ अर्जुन मुंडा 2009 में राज्य की जमशेदपुर सीट से सांसद चुने गए थे, जबकि उनकी विधानसभा सीट पड़ोस की सरायकेला-खरसांवा है जहां से वह पिछला विधानसभा चुनाव हार गये थे।
PunjabKesari
हालांकि पार्टी ने अब तक रांची, चतरा और कोडरमा की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय नहीं किए हैं। आज की सूची के अनुसार अर्जुन मुंडा के अलावा धनबाद से पीएन सिंह, हजारीबाग से जयंत सिन्हा, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो, गोड्डा से निशिकांत दूबे, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुवा, लोहरदगा से सुदर्शनभगत, पलामू से पूर्व पुलिस महानिदेशक वीडी राम, राजमहल से पिछली बार चुनाव हार चुके हेमलाल मुर्मू और दुमका से 2014 का चुनाव हार चुके सुनील सोरेन भाग्य आजमाएंगे। वर्ष 2014 की मोदी लहर में भाजपा ने झारखंड में अपने बूते 14 में से 12 सीटें जीती थीं और शेष दो सीटें मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा की झोली में गई थीं।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!