पश्चिम बंगाल: बीजेपी उम्मीदवार सड़क दुर्घटना गंभीर रूप से घायल, पार्टी ने बताया साजिश

Edited By vasudha,Updated: 04 May, 2019 06:21 PM

bjp candidate seriously injured in road accidents

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमें वह और उनकी पार्टी के दो अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं भाजपा ने इसे साजिश बताया है...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमें वह और उनकी पार्टी के दो अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं भाजपा ने इसे साजिश बताया है। 
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बनगांव लोकसभा केंद्र के बीजेपी उम्मीदवार शांतनु ठाकुर चुनाव प्रचार के लिए घर से निकले थे। इसी बीच  गाईघाटा के जलेश्वर हंसपुर मोड़ के निकट पहुचते ही सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनके गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उनके सर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं घटना के भाजपा कार्यकर्ताअों ने जमकर हंगमा किया और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। राज्य बीजेपी उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार के अनुसार हमें इस घटना में साजिश का अंदेशा है। जो गाड़ी ठाकुर की उनकी कार से टकराई है उस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि ऐसा संभव हो सकता है कि भाजपा नेता को जान से मारने के लिए ऐसा किया गया हो।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!