प्रियंका चतुर्वेदी के संरक्षण में नाकाम रहने को लेकर BJP का कांग्रेस पर वार

Edited By Anil dev,Updated: 20 Apr, 2019 12:52 PM

bjp congress priyanka chaturvedi madhav bhandari

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी का शिकार हुई एक महिला नेता का पक्ष लेने की बजाय विपक्षी पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं का पक्ष लेने के बाद देश की महिलाओं में खौफ है। गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने...

मुंबई: भाजपा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी का शिकार हुई एक महिला नेता का पक्ष लेने की बजाय विपक्षी पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं का पक्ष लेने के बाद देश की महिलाओं में खौफ है। गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी छोड़ दी और शिवसेना में शामिल हो गईं। 

पिछले दिनों मथुरा में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रियंका से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन कार्यकर्ताओं को पार्टी ने निलंबित कर दिया था। हालांकि, बीते 15 अप्रैल को पार्टी ने इन आरोपी कार्यकर्ताओं का निलंबन वापस ले लिया जिस पर प्रियंका ने नाराजगी जाहिर की थी। 

भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने यहां पत्रकारों से कहा, अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदसलूकी के बाद प्रियंका चतुर्वेदी को कांग्रेस छोडऩी पड़ी। उन्हें संरक्षण देने की बजाय कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं का संरक्षण किया। कांग्रेस का यह चेहरा देखकर देश भर की महिलाओं में खौफ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!