भाजपा ने ओडिशा में खादी बोर्ड में 86 करोड़ रुपए के घोटाले का दावा किया

Edited By shukdev,Updated: 20 Jul, 2019 08:25 PM

bjp demands probe into rs 86 cr khadi board scam in odisha

ओडिशा में विपक्षी भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि ओडिशा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (ओकेजीबी) में 86 करोड़ रुपए का एक बड़ा घोटाला हुआ है और इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। विधानसभा में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष प्रदीप्त कुमार ...

भुवनेश्वर: ओडिशा में विपक्षी भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि ओडिशा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (ओकेजीबी) में 86 करोड़ रुपए का एक बड़ा घोटाला हुआ है और इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। विधानसभा में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष प्रदीप्त कुमार नाइक ने यह मांग उठाई। नाइक ने कहा, ‘ओकेजीबी में एक बड़ा घोटाला हुआ है। संगठन को खादी और ग्रामोद्योग आयोग के विकास के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।' 

उन्होंने दावा किया कि बोर्ड ने गलत संविदाओं को मंजूरी दी थी, जिनमें प्रत्येक मधुमक्खी के छत्ते किट की कीमत 30,000 रुपए बताई गई थी, हालांकि प्रत्येक किट की वास्तविक लागत केवल 1,000 रुपए थी। नाइक ने दावा किया कि 2014 और 2017 के बीच राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों से ओकेजीबी को 86 करोड़ रुपए मिले थे। बोर्ड के प्रमुख और कुछ बेईमान अधिकारियों ने सरकारी धन की हेराफेरी की है।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!