BJP को साल 2019-20 में मिला सबसे ज्यादा 785 करोड़ का चंदा, कांग्रेस के मुकाबले 5 गुना अधिक

Edited By Seema Sharma,Updated: 11 Jun, 2021 10:29 AM

bjp got the highest donation of 785 crores in the year 2019 20

भाजपा को लगातार 7वें साल सबसे ज्यादा चंदा मिला है। 2019-20 में पार्टी ने कंपनियों, संस्थाओं और अलग-अलग लोगों से लगभग 785 करोड़ रुपए का चंदा पाया। यह रकम कांग्रेस को मिले लगभग 139 करोड़ रुपए से 5 गुना ज्यादा है। इलैक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले चंदे से...

नेशनल डेस्क: भाजपा को लगातार 7वें साल सबसे ज्यादा चंदा मिला है। 2019-20 में पार्टी ने कंपनियों, संस्थाओं और अलग-अलग लोगों से लगभग 785 करोड़ रुपए का चंदा पाया। यह रकम कांग्रेस को मिले लगभग 139 करोड़ रुपए से 5 गुना ज्यादा है। इलैक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले चंदे से यह राशि अलग है। भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

PunjabKesari

भाजपा को चंदा देने में द प्रूडैंट इलैक्टोरल ट्रस्ट (217.75 करोड़ रुपए), पार्टी सांसद राजीव चंद्रशेखर की जुपिटर कैपिटल (15 करोड़), आई.टी.सी. ग्रुप (76 करोड़), रीयल एस्टेट कंपनी मैक्रोटैक डिवैल्पर्स (21 करोड़), बी.जी. शिरके कंस्ट्रक्शन टैक्नोलॉजी (35 करोड़) और जनकल्याण इलैक्टोरल ट्रस्ट (46 करोड़) शामिल हैं। भाजपा को गुलमर्ग रियलटर्स से भी 20 करोड़ रुपए का चंदा मिला जो बिल्डर सुधाकर शैट्टी की कंपनी है। भाजपा को सबसे अधिक चंदा देने वाले नेताओं में पीयूष गोयल, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, किरण खेर और रमन सिंह शामिल हैं। खांडू ने 1.1 करोड़ रुपए व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 लाख रुपए दिए।

PunjabKesari

अन्य पार्टियों को मिला चंदा
भाजपा और कांग्रेस के अलावा 2019-20 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एन.सी.पी.) को 59 करोड़ रुपए, तृणमूल कांग्रेस को 8 करोड़ रुपए, माकपा को 19.6 करोड़ रुपए और भाकपा को 1.9 करोड़ रुपए का चंदा मिला। इन पार्टियों को प्राप्त चंदा इससे कहीं ज्यादा होगा क्योंकि 20,000 रुपए से कम के दान को चुनाव आयोग को भेजे जाने वाली रिपोर्ट में शामिल नहीं किया जाता। बड़ी संख्या में चंदा 20,000 से कम की रकम में प्राप्त होता है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!