किसान आंदोलन पर भड़की ममता बनर्जी, बोली-कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए मोदी सरकार

Edited By Seema Sharma,Updated: 07 Dec, 2020 04:03 PM

bjp government to withdraw agriculture law or go out of power mamta

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए। पश्चिम मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि वह ‘भाजपा के कुशासन पर शांत रहने या उसको सहने की बजाए...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए। पश्चिम मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि वह ‘भाजपा के कुशासन पर शांत रहने या उसको सहने की बजाए जेल में रहना पसंद करेंगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार (केंद्र में) जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए। किसानों के अधिकारों का हनन करने के बाद उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए।

 

भाजपा को ‘बाहरी लोगों' की पार्टी करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह कभी बंगाल पर भगवा दल का कब्जा नहीं होने देंगी और साथ ही लोगों से अपील की कि वे राज्य में ऐसे प्रयासों का विरोध करें। उन्होंने उनकी पार्टी के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद अगले साल जून के बाद भी मुफ्त में राशन देने की घोषणा की। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!