भाजपा त्रुटि रहित एनआरसी सुनिश्चित करने में विफल रही है: गोगोई

Edited By shukdev,Updated: 31 Aug, 2019 06:51 PM

bjp has failed to ensure an error free nrc gogoi

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) सुनिश्चित करने में विफल रही है जबकि पूरा सरकारी तंत्र इस काम में लगा हुआ था। उन्होंने एनआरसी सूची जारी होने के बाद...

गुवाहाटी: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) सुनिश्चित करने में विफल रही है जबकि पूरा सरकारी तंत्र इस काम में लगा हुआ था। उन्होंने एनआरसी सूची जारी होने के बाद लोगों को ‘गुमराह' करने का प्रयास करने के लिए भगवा पार्टी की आलोचना की। 

तीन बार मुख्यमंत्री रहे गोगोई ने कहा,‘मैं एनआरसी के प्रकाशित होने के तरीके से भी खुश नहीं हूं जिसमें वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम छूट गए और विदेशियों के शामिल कर लिए गए।'उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पर एनआरसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करने का आरोप लगाया था और आश्वासन दिया था कि वे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नागरिक सूची लेकर आएंगे।'

उन्होंने कहा,‘भाजपा भी जारी की गई एनआरसी से खुश नहीं है और इससे पता चलता है कि वे कितनी बुरी तरह से विफल रहे हैं। यह राज्य सरकार है जिसके पास अपनी पुलिस, खुफिया और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से विदेशियों का पता लगाने के लिए पूरा तंत्र था।' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा अपने उस बयान से ‘लोगों को गुमराह' करने का प्रयास कर रहे है जिसमें उन्होंने कहा है कि राज्य एवं केंद्र सरकारों के पहले किए अनुरोध के अनुसार उच्चतम न्यायालय को सीमावर्ती जिलों में कम से कम 20 प्रतिशत और शेष असम में 10 प्रतिशत पुन: सत्यापन की अनुमति देनी चाहिए।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!