भाजपा ने राहुल पर कसा तंज, 'अटल सेतु' देखने के लिए किया आमंत्रित

Edited By Yaspal,Updated: 28 Jan, 2019 07:07 PM

bjp invited rahul to see tanj  atal setu

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मांडवी नदी पर बने 5.1 किमी. लंबे पुल ‘अटल सेतु’ को देखने का आमंत्रण दिया है। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए राहुल से पूर्व प्रधानमंत्री...

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मांडवी नदी पर बने 5.1 किमी. लंबे पुल ‘अटल सेतु’ को देखने का आमंत्रण दिया है। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए राहुल से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे गए इस पुल की यात्रा करने और देखने का अनुरोध किया कि सत्तारूढ़ पार्टी कैसे भारत को बदल रही है।
PunjabKesari
राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी शनिवार से गोवा में निजी यात्रा पर हैं। मांडवी नदी पर तीसरे केबल पुल को रविवार को एक समारोह में आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शामिल हुए।
PunjabKesari
भाजपा ने सोमवार को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, प्रिय श्री राहुल गांधी, हमें पता चला है कि आप इस समय गोवा में छुट्टी पर हैं। हम आप से कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ मांडवी नदी पर बने भारत में तीसरे सबसे बड़े केबल पुल अटल सेतू की यात्रा करने और सत्तारूढ़ पार्टी भारत को कैसे बदल रही है, इसका गवाह बनने का अनुरोध करते हैं।


बता दें कि करटोरिम से विधायक अलेक्सो रेगिनल्डो को छोड़कर राज्य में कांग्रेस के सभी विधायकों ने सेतु उद्घाटन का बहिष्कार किया था और आरोप लगाया था इसके निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!