मोदी से पहले कमजोर हाथों में थी देश की बागडोर- जेपी नड्डा

Edited By prachi upadhyay,Updated: 31 Aug, 2019 06:29 PM

bjp jp nadda pm modi india weak administration news politics latest news

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस बात का गौरव है कि आज देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जैसे राष्ट्रभक्त के हाथों में है जो देश के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। जबकि इससे पूर्व देश...

मेदिनीनगर: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस बात का गौरव है कि आज देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जैसे राष्ट्रभक्त के हाथों में है जो देश के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। जबकि इससे पूर्व देश की बागडोर लुंज-पुंज हाथों में थी जिससे राष्ट्र का बहुत नुकसान हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि राज्य के नवनिर्माण में नीति के साथ नियत भी ईमानदार होनी चाहिए, तभी किसी देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि, हमें इस बात का गौरव है कि आज देश की बागडोर देश के प्रति समर्पित एक भाजपाई नेता नरेन्द्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है। जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्रीय हितों के लिए समर्पित कर दिया है। नड्डा ने कहा कि, ‘मोदी से पहले सत्ता का संचालन लुंज-पुंज हाथों में था, जिसका अंतर्राष्ट्रीय जगत में कोई महत्त्व नहीं था।  वैसे तत्व अपने पारिवारिक हितों से ऊपर उठकर जन कल्याण की बात सोच ही नहीं सकते थे।’

PunjabKesari

नड्डा ने कहा कि, ‘राष्ट्रीय हितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बड़े निर्णय लेकर भाजपा की केन्द्रीय सरकार ने जता दिया कि वो कड़े फैसले लेने में जरा भी नहीं हिचकने वाली है।’ जम्मू कश्मीर की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि, ‘संविधान का अनुच्छेद 370 देश के लिए नासूर की तरह था, जिसे एक ही झटके में हमारी सरकार ने खत्म कर दिया।’ उन्होंने कहा कि, जम्मू कश्मीर का मामला राजनीतिक के साथ कूटनीतिक भी था, जिसे खत्म करते हुए भारत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि, इसपर कोई समझौता नहीं होगा और पाक अधिकृत कश्मीर को हम किसी भी हालत में लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए जीता है और मरता है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मजबूती से ही हमारी संप्रभुता और अखंडता सुरक्षित रह सकती है, जिसे भाजपा कभी विस्मृत नहीं होने देगी।

PunjabKesari

सामाजिक मुद्दों में तीन तलाक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को अपने से अलग नहीं मानते इसलिए महिला सशक्तिकरण में कोई पक्षपात योजनाओं में नहीं है। प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना इसकी एक झलक है, जिसमें महिला बहुसंख्यक समुदाय की हो या अल्पसंख्यक समाज की उसे इस योजना का लाभ दिया जाता है। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में बीजेपी राज्य में दो तिहाई से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव जीतने में सफल होगी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!