बीजेपी नेता ने अपनी ही सरकार पर लगाया चूहे घोटाले का आरोप, सीएम से मांगा जवाब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 04:35 AM

bjp leader charged with mice scam on his own government seeks response from cm

महाराष्ट्र में भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने फडणवीस सरकार पर चूहा घोटाले का आरोप लगाया है। इस घोटाले के उजागर होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने फडणवीस सरकार पर चूहा घोटाले का आरोप लगाया है। इस घोटाले के उजागर होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मंत्रालय में किसान ने की थी आत्महत्या
बीजेपी नेता ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मंत्रालय ने एक सप्ताह के अंदर 3,19,400 चूहा मारे जाने का दावा किया था। वहीं मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) एक वर्ष में 3 लाख चूहे मारती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मंत्रालय में आत्महत्या करने वाले किसान धर्मा पाटिल ने चूहे मारने वाली दवा लाकर आत्महत्या की थी। एकनाथ ने आरटीआई के हवाले से इस घोटाले का उजागर किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है, इसकी जांच होनी चाहिए।

बीएमसी एक साल में मारती है तीन लाख चूहे
उन्होंने कहा कि सीएम के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग के कामकाज पर भी सवाल खड़े किए हैं। खड़से ने कहा कि जब बीएमसी एक साल में तीन लाख चूहे मारती है तो चूहा मारने को ठेका लेने वाली कंपनी ने एक सप्ताह में कैसे 3,19,400 चूहे मार दिए।

दरअसल, चूहे मारने के लिए कंपनी को छह महीने का वक्त दिया गया था। वहीं कंपनी ने यह काम सात दिन में खत्म कर दिया। आंकड़ों के अनुसार मंत्रालय में प्रतिदिन 44 हजार चूहे मारने का कारनामा किया है। वहीं एक दिन में 9 टन से ज्यादा चूहे मारने का काम मंत्रालय ने किया है। लेकिन मरे हुए चूहों को कहां और कैसे ठिकाने लगाया है, इसकी जानकारी दी जा रही है।

मामले की हो जांच
खडसे ने कहा कि जिस कंपनी को चूहे मारने का ठेका दिया गया था, उसके पास मंत्रालय में जहर लाने की अनुमति नहीं थी। गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना जहर मंत्रालय में कैसे आया। इस पूरे मामले की जांच कराई जानी चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!