Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 Jul, 2020 04:41 PM
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की एक और नेता ने त्यागपत्र दे दिया है। वीरवार को जिस नेता ने इस्तीफा दिया है उसका नाम मुबीना बानो है।
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की एक और नेता ने त्यागपत्र दे दिया है। वीरवार को जिस नेता ने इस्तीफा दिया है उसका नाम मुबीना बानो है। वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थी। उन्होंने कहा कि, मैं भाजपा में शामिल हुई थी क्योंकि मैं कश्मीर समस्या का हल चाहती थी पर अब मैंने त्यागपत्र दे दिया है क्योंकि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
मुबीना से पहले तीन और नेता इस्तीफा दे चुुके हैं। शनिवार को बारामूला से मारूफ भटट ने भी इस्तीफा दिया था। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के बारामूला प्रधान थे। उन्होंने लिखा था, हम देश के लिए अपनी जान दे सकते हैं पर अपने बच्चों को कुर्बान नहीं कर सकते हैं। मेरे पर दो बार हमला हुआ और मुझे एक बार भी सुरक्षाा नहीं मिली। मंगलवार को भाजपा के उप प्रधान आसिफ ने भी रिजाइन कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को ज्वादन किया था कि मैं काम करना चाहता था। जमीनी स्तर पर भाजपा जीरो है।