Edited By Seema Sharma,Updated: 25 May, 2018 08:08 AM
भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। मौजूदा मामले में उन्होंने रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर बयान दिया है। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की...
नई दिल्ली: भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। मौजूदा मामले में उन्होंने रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर बयान दिया है। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता। उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था। रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश में नहीं रहने देना चाहिए और जिन्हें उनसे हमदर्दी है उन्हें भी इस देश में रहने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि सोमवार प्रियंका चोपड़ा ने रोहिंग्या शरणार्थियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी जिसमें प्रियंका ने लिखा था, ‘‘मैं रोहिंग्या शरणार्थियों के कैम्प के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। दुनिया को इनकी केयर करने की जरूरत है। हमें इनकी केयर करने की जरूरत है।’’