Edited By vasudha,Updated: 29 Jul, 2019 12:22 PM
सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब ताजा मामला गुजरात के राजकोट का सामने आया है। जहां भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर इस घटना का...
नेशनल डेस्क: सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब ताजा मामला गुजरात के राजकोट का सामने आया है। जहां भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया है।
दरअसल पूर्व पालिका प्रमुख जीतु सोमाणी को शिकायत मिली की डॉक्टर मरीजों की बात नहीं सुन रहे हैं। इसके बाद सोमाणी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर जयदीप गोसाईं को ओपीडी के बाहर थप्पड़ जड़ दिया। यहीं नहीं उन्होंने डॉक्टर को जमीन पर गिराकर जमकर मारपीट की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किस तरह सोमानी डॉक्टर की कॉलर पकड़े हुए हैं और उन्हें धक्का दे रहे हैं।
बता दें कि डॉक्टर गोसाई शुक्रवार को उन लोगों के लिए सर्टिफिकेट जारी करते हैं जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसकी जरूरत होती है। इसी बात को लेकर लोगों की डॉक्टर से कहा सुनी हो गई। इसी बीच जीतु सोमाणी ने डॉक्टर की बिना कोई बात सुने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।