PM मोदी बने 'चैम्पियन ऑफ द अर्थ', भाजपा नेता बोले- हमें आप पर गर्व

Edited By vasudha,Updated: 27 Sep, 2018 11:28 AM

bjp leaders congratulate modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान 'चैम्पियन ऑफ द अर्थ' से नवाजा गया है। संयुक्त राष्ट्र ने यह सम्मान उन्हें पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी में दिया है। पीएम मोदी के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी यह सम्मान दिया गया...

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान 'चैम्पियन ऑफ द अर्थ' से नवाजा गया है। संयुक्त राष्ट्र ने यह सम्मान उन्हें पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी में दिया है। पीएम मोदी के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी यह सम्मान दिया गया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। 
PunjabKesari

नायडू ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'चैम्पियन ऑफ अर्थ' से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि आपके प्रोत्साहन से स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्य प्राप्त किए जा सकेंगे। भारत की पर्यावरण सम्मत सतत विकास यात्रा अग्रसर होती रहेगी। 

PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्बन उत्सर्जन में कटौती के प्रयासों को बढ़ावा देने वाली विकास नीतियों को लागू करने के लिये विश्व संस्था द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। मोदी और मैक्रों को स्वच्छ ऊर्जा के लिये अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस के गठन की कारगर वैश्विक पहल के लिये यह सम्मान दिया गया है। 

PunjabKesari
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन ने भी मोदी और मैक्रों को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के लोकप्रिय राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी चैम्पियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया गया है। पॉलिसी लीडरशिप श्रेणी में सम्मानित होने पर हमें आप पर गर्व है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!