भाजपा मंत्रीमंडल में कर सकती है भारी फेरबदल, कामचोर मंत्री हो सकते हैं बाहर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 04:20 PM

bjp likely reshuffle in minisrty

जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी मंत्री पदों में भारी फेरबंदल कर सकती है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में भाजपा के कोटे के कुछ मंत्रियों की छट्टी होने जा रही है। इसके साथ ही कामचोर मंत्रियों को हटाकर इनके स्थान पर नए मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं। आला कमान कुछ मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं है। नई दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के सभी विधायक और एमएलसी दिल्ली रवाना हो गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल को पार्टी के प्रधान अमित शाह ही हरी झंडी दिखाएंगे। अगर पार्टी सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, पर्यटन मंत्री प्रिया सेठी और पीएचई मंत्री शाम लाल चौधरी को बाहर रास्ता दिखाया जा सकता है।

पार्टी हाईकामन मंत्रियों के काम से खुश नहीं है और इसलिए उन्हें मंत्री पद से हटाया जा सकता है। पार्टी के प्रधान सत्त शर्मा और डोडा के शक्ति परिहार को नए पद मिल सकते हैं। हांलाकि लाल सिंह का काम संतोषजनक है। जम्मू-कश्मीर के हाल ही के दौरे के दौरान राम माधव ने मुख्यमंत्री को इस बारे में अगवत करवाया था कि पार्टी भाजपा मंत्रियों के पदों में फेरबदल करना चाहती है। वह वास्तव में मंत्रियों के बारे में उनके कार्यों के बारे में जानकारी लेने ही जम्मू आए हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!