भाजपा ने रामवीर सिंह बिधूड़ी को बनाया दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

Edited By vasudha,Updated: 24 Feb, 2020 11:44 AM

bjp made ramvir singh bidhuri the leader of opposition

दिल्ली के बदरपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को सोमवार को सर्वसम्मति से सातवीं दिल्ली विधानसभा का विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बक्शी ने बताया कि दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी की...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के बदरपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को सोमवार को सर्वसम्मति से सातवीं दिल्ली विधानसभा का विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बक्शी ने बताया कि दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी की मौजूदगी में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडे ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में बिधूड़ी के नाम की घोषणा की। 

 

नीलकांत ने बताया कि रोहिणी के विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने बिधूड़ी को विपक्ष का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। गुप्ता पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। दिल्ली में 70 विधानसभ सीटों पर हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा केवल आठ पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। नवनिर्वाचित विधायकों को आज नए सदन की पहली बैठक में शपथ दिलाई जाएगी। 

 

जिम्मेदारी मिलने पर रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में बीजेपी का रचनात्मक विरोध रहेगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुनिया का सबसे सुंदर राज्य बनाने का वादा किया है, इसमें हमारा सहयोग पूरा मिलेगा। 200 यूनिट बिजली और मुफ्त महिला बस सफर योजनाओं को केजरीवाल सरकार जारी रखे ये हम चाहेंगे। इन योजनाओं में अगर कोई कटौती की तो बीजेपी इसका कड़ा विरोध दर्ज कराएगी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!