भाजपा जनवरी के पहले हफ्ते में कर सकती है दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का ऐलान: सूत्र

Edited By Pardeep,Updated: 31 Dec, 2019 11:53 PM

bjp may announce candidate for the post of cm of delhi in first week of january

भाजपा जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर...

नई दिल्लीः भाजपा जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पार्टी को घेरने का प्रयास करती रहती है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए शीघ्र ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किये जाने की संभावना है।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘ हमारे शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के एक नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने का मन बना लिया है। इस फैसले को जनवरी के पहले सप्ताह में सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।''

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शुमार किए जाते हैं। पिछले महीने दिल्ली विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि पार्टी तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और सुनिश्चित करेगी कि वह मुख्यमंत्री बनें। लेकिन शीघ्र ही उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!