भाजपा सदस्य ने कहा ‘भारत माता की... तो राहुल बोले ‘जयहिंद

Edited By Yaspal,Updated: 18 Jun, 2019 07:40 PM

bjp member said  bharat mata ki   so rahul said  jaihind

लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त रोचक दृश्य देखने को मिला जब भाजपा के एक सदस्य ने ‘भारत माता की..'' का नारा लगाया तो जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘जयहिंद'' कहा। दरअसल, शपथ लेने के दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा के ज्यादातर...

नई दिल्लीः लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त रोचक दृश्य देखने को मिला जब भाजपा के एक सदस्य ने ‘भारत माता की..' का नारा लगाया तो जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘जयहिंद' कहा। दरअसल, शपथ लेने के दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा के ज्यादातर सदस्य ‘भारत माता की जय' नारे लगा रहे थे।

शाहजहांपुर से निर्वाचित हुए भाजपा के अरूण कुमार सागर ने शपथ लेने के बाद दो बार ‘भारत माता की जय' के नारे लगाए तो उस पर गांधी ‘एक बार और' कहते सुने गए। इसके बाद लखीमपुर खीरी से भाजपा सदस्य अजय कुमार ने शपथ ली और ‘भारत माता की जय' का नारा लगाया। गांधी ने फिर कहा ‘एक बार और।''

इस पर कुमार ने गांधी से मुखातिब होते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष ‘जय' कहें तो वह ‘भारत माता की..' का नारा लगाएंगे। फिर उन्होंने ‘भारत माता की..' का नारा लगाया जिस पर गांधी ने ‘जयहिंद' कहा। कांग्रेस के कुछ अन्य सदस्यों ने भी ‘जय हिंद' कहा। भाजपा सदस्यों ने ‘जय' का उद्घोष किया। इसके बाद सदन में कई सदस्य हंसते हुए देखे गए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!