अब विज्ञान को लेकर उठे सवाल, मंत्री बोले- न्यूटन ने नहीं दिया था गुरुत्वाकर्षण का नियम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 07:28 AM

bjp minister said  newton did not give the rule of gravitation

राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने अब विज्ञान के फैक्ट्स को लेकर नई बहस छेड़ दी है। देवनानी ने कहा कि हमें दुनिया को बताना चाहिए कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं बल्कि ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने दिया था। उन्होंने राजस्थान...

जयपुरः राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने अब विज्ञान के फैक्ट्स को लेकर नई बहस छेड़ दी है। देवनानी ने कहा कि हमें दुनिया को बताना चाहिए कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं बल्कि ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने दिया था। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कहा कि हमें बचपन से पढ़ाया जा रहा है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने दिया था जबकि वास्तविकता कुछ और है। उन्होंने कहा कि 1000 साल पहले ही भारत में ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने सिद्धांत दे दिया था, क्यों नहीं इस बात को हमें बच्चों को सिलेबस में पढ़ाना चाहिए।

देवनानी ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत में हुए विज्ञान और इतिहास के खोज और शोध को अपनी किताबों में जगह नहीं दी, लेकिन अब दुनिया को भारत के इतिहास और विज्ञान के बारे में बताना चाहिए। देवनानी ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद 1 से 12वीं कक्षा तक की किताबों में काफी बदलाव हुए हैं। यहां तक कि राजस्थान में कई वर्षों तक पढ़ाया गया कि अकबर महान था। यह हम सबने पढ़ा है लेकिन आज अकबर का चैप्टर हटाकर उसकी जगह महाराणा प्रताप का चैप्टर जोड़ा गया है”। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस बात का ध्यान रखे कि राजस्थान में कोई कन्हैया पैदा न हो। बता दें कि इससे पहले फिल्म पद्मावत को लेकर भी राजस्थान बोर्ड की किताबों में इतिहास बदलने की बात कही गई है। पद्मावत फिल्म को लेकर भी काफी विवाद खड़ा हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!