Video - BJP के इस विधायक का विवादित बयान, 'ब्वॉयफ्रैंड बनाना बंद कर दें लड़कियां'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Mar, 2018 04:31 AM

हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अभी बीते दिनों ही उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के विदेश में जाकर शादी करने पर सवाल उठाया था। अब लड़कियों को लेकर...

मध्यप्रदेश (गुना): हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले एमपी के गुना विधानसभा से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अभी बीते दिनों ही उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के विदेश में जाकर शादी करने पर सवाल उठाया था। अब लड़कियों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस बार विधायक पन्नालाल शाक्य ने लड़कियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर बड़ा व विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि लड़किया ब्वॉयफ्रेंड बनाना बंद कर दें तो अपराध अपने आप बंद हो जाएंगे। विधायक के बयान के बाद से ही राज्य के सियासी गलिआरे में हड़ंकप मचा हुआ है। 

​महिला दिवस पर उठा चुके हैं सवाल
वहीं इसके पहले भी शाक्य अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने पर भी टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने इस दिवस को मनाने की परंपरा को ही विदेशी बता दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारे यहां तो साल में 4 बार महिला दिवस मनाया जाता है। नवरात्रों के दौरान हम महिलाओं की ही पूजा करते हैं।
PunjabKesari
सरकारी कार्यक्रम में बिगड़े बोल
शनिवार को भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य गुना के पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने महिला अपराधों को लेकर बयान दिया और कहा कि लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड बनाती है इसलिए उन पर ज्यादा अत्याचार होते है। अगर वो ब्वॉयफ्रेंड बनाना बंद कर दें तो उन पर अत्याचार भी होना बंद हो जाएंगे।
PunjabKesari
विराट कोहली को बताया गैर राष्ट्रभक्त
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने क्रिकेटर विराट कोहली को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि विराट गैर राष्ट्रभक्त है। उन्हें भारत में पैसा मिला, समृद्धि मिली और शादी इटली में जाकर की। शादी के पैसे भारत में ना खर्च करके विदेश में खर्च किए। क्या पूरे हिन्दुस्तान में उन्हें कोई और जगह नहीं मिली। ऐसा क्रिकेटर भारतीय युवाओं का आदर्श नहीं हो सकता। पन्नालाल शाक्य के इस बयान से हर तरफ अफरातफरी मच गई और सोशल मीडिया पर भी यह खूब वायरल हो गया। पन्नालाल को लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया और खूब खरी-खोटी सुनाई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!