Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Jul, 2018 03:32 PM
आरएसपुरा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गगन भगत की पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जम्मू: आरएसपुरा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गगन भगत की पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा महिला मोर्चा जम्मू कश्मीर की सचिव मोनिका शर्मा ने कहा कि विधायक का एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर चल रहा है और सोशल मीडिया पर लगातार उनकी अ£शील तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
अपने अधिकारिक निवास स्थान पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मोनिका शर्मा ने कहा कि विधायक गगन भगत का चरित्र सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक लडक़ी के साथ उनके अवैध संबंध हैं और इस बात के चर्चे अब सोशल मीडिया पर भी हो रहे हैं। गौरतलब है कि गगन भगत पर एक लडक़ी को किडनैप करने का आरोप भी लगा था। हांलाकि एमएलए ने कहा था कि विपक्ष उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि भाजपा पार्टी की अनुशासन कमेटी ने भी विधायक को जवाब देने के लिए तलब किया था।