भाजपा सांसद की राहुल पर विवादित टिप्पणी, बोले-विदेशी मां की संतान राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती

Edited By Yaspal,Updated: 13 Dec, 2019 08:07 PM

bjp mp s said  foreign child s child cannot be a patriot

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बलात्कार संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने कहा कि चाणक्य के अनुसार ‘विदेशी मां'' की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बलात्कार संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने कहा कि चाणक्य के अनुसार ‘विदेशी मां' की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती।

भाजपा सदस्य संजय जायसवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब उन्हीं की पार्टी के सदस्य गांधी पर झारखंड में एक चुनावी सभा में मोदी सरकार पर प्रहार के दौरान ‘भारत में बलात्कार ' संबंधी तुकबंदी करने को लेकर हमला कर रहे थे। शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन लोकसभा में भाजपा के विरोध के बीच चला गया।

महान अर्थशास्त्री चाणक्य के कथन का हवाला देते हुए जायसवाल ने कहा कि ‘विदेशी माता की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती.. हम यह उदाहरण देखते हैं।'' उन्होंने गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ जिस तरह उन्होंने देश को शर्मसार किया है, उसके लिए कोई भी आलोचना काफी नहीं है। यह सही नहीं है कि किसी दल की अध्यक्ष, जो स्वयं महिला है, उनका बेटा ऐसी बातें कहे।'' जायसवाल ने दावा किया कि चाणक्य ने 2000 साल पहले ऐसा कहा था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!