about an hour ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
21 hours ago
yesterday
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
भाजपा की लोकसभा में सीटें बढ़ाने की नई राजनीति
Edited By vasudha,Updated: 20 Jul, 2019 09:46 AM
भारतीय जनता पार्टी संसद में मौजूद अपने राज्यसभा सदस्यों के माध्यम से लोकसभा की राजनीति करने की योजना बना रही है। पार्टी के राज्यसभा सदस्यों को सीधा जनसम्पर्क के लिए मैदान में उतार दिया गया है...
जालंधर(नरेश): भारतीय जनता पार्टी संसद में मौजूद अपने राज्यसभा सदस्यों के माध्यम से लोकसभा की राजनीति करने की योजना बना रही है। पार्टी के राज्यसभा सदस्यों को सीधा जनसम्पर्क के लिए मैदान में उतार दिया गया है। पार्टी के 78 राज्यसभा सांसद उन 100 लोकसभा क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ी थी लेकिन जीत नहीं सकी थी। पार्टी ने ऐसे क्षेत्रों की पहचान करके अपने राज्यसभा सांसदों से इन क्षेत्रों में 2 अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर के बीच पदयात्रा करने को कहा है। बताया जा रहा है कि अगले चरण में इन राज्यसभा सांसदों को मिलने वाली सांसद निधि भी ऐसे क्षेत्रों में खर्च करने को कहा जाएगा जिनमें भाजपा के लोकसभा सदस्य नहीं हैं। हर सांसद को साल में 5 करोड़ रुपए की सांसद निधि मिलती है और यह सांसद निधि इन्हीं क्षेत्रों पर खर्च किए जाने की योजना है। ऑप्रेशन कमल से राज्यसभा में बहुमत भाजपा ने कर्नाटक में हाल ही में ऑप्रेशन कमल शुरू किया है और इस ऑप्रेशन के जरिए ही पार्टी ने कांग्रेस व जे.डी.एस. के 16 विधायकों का इस्तीफा करवा दिया। अब यही ऑप्रेशन कमल राज्यसभा में भी देखने को मिल रहा है। संसद के उच्च सदन में भाजपा के पास बहुमत नहीं है और पार्टी को कई अहम बिल पास करवाने हैं, लिहाजा भाजपा अन्य पाॢटयों के राज्यसभा सदस्यों को तोडऩे की रणनीति पर काम कर रही है। पिछले महीने में पार्टी ने टी.डी.पी. के 4, इनैलो के एक राज्यसभा सदस्यों को पार्टी में शामिल करवाया है। इन सांसदों पर दल-बदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा क्योंकि टी.डी.पी. के 6 में से 4 सदस्य टूटे हैं जबकि इनैलो का इकलौता विधायक ही भाजपा में शामिल हो गया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने पार्टी और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस सीट पर उपचुनाव होने की स्थिति में यह सीट भाजपा के खाते में जाएगी। बताया जा रहा है कि सपा के दो और टी.आर.एस. व राजद का एक सांसद भी भाजपा के सम्पर्क में है। इस तरह से भाजपा ने राज्यसभा में 10 सदस्यों के समर्थन का जुगाड़ लगाया है। इस समय संसद में भाजपा के 78 सदस्य हैं जबकि उसकी सहयोगी ए.आई.ए.डी.एम.के. के 13, शिवसेना व अकाली दल के 3-3 और जनता दल यू के 6 सदस्य हैं। हालांकि जद (यू) के प्रधान व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी केन्द्र सरकार में शामिल नहीं है लिहाजा उनके राज्यसभा सदस्यों के समर्थन की गारंटी नहीं है। इसके अलावा पार्टी को 3 नामांकित सदस्यों के अलावा आर.पी.आई., एन.पी.एफ., बी.पी.एफ. और एस.डी.एफ. के एक-एक सदस्य और 4 आजाद सदस्यों का भी समर्थन हासिल है। इस लिहाज से राज्यसभा में भाजपा के पास 114 सदस्यों का समर्थन बनता है जबकि पार्टी द्वारा अन्य पार्टियों से शामिल किए गए सदस्यों का समर्थन जोड़ दिया जाए तो भाजपा 124 सदस्यों तक पहुंचती है। मौजूदा समय में राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 140 है और बहुमत का आंकड़ा 121 बनता है, ऐसे में ऑप्रेशन कमल के लिए भाजपा राज्यसभा में बहुमत के करीब पहुंचती नजर आ रही है।
PM मोदी केरल के पलक्कड़ में करेंगे रोड शो...कांग्रेस कार्य समिति की आज बैठक, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...
दिल्ली के नेब सराय में ‘टैरो कार्ड रीडर' के साथ बलात्कार
PM मोदी आज पलक्कड़ में करेंगे रोड शो, जानें पूरा शेड्यूल
लोकसभा चुनाव: जम्मू में 4,914 हथियार धारकों को हथियार जमा करने का निर्देश
कोच्चि में भारतीय नौसेना का मानव रहित विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
संजय सिंह आज को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, कोर्ट से मिली इजाजत
राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन से की बात, रक्षा सहयोग के मुद्दों पर की चर्चा
भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही ईडी, केजरीवाल पर लगे आरोप पूरी तरह झूठे : आप
पश्चिम बंगालः बीजेपी के एससी मोर्चा के अध्यक्ष तन्मय दास की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या
छत्तीसगढ़: मधुमक्खियों ने 15 छात्रों को डंक मारा, छात्र अस्पताल में भर्ती
CAD $
19/03/2024 05:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
50.0
48.5
India win by 70 runs
मेष- सामाजिक गतिविधियों में मेष राशि के जातकों का विशेष योगदान रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान
वृष - आज व्यापार के काम की वजह से घर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। फ़ोन के माध्यम से कोई जरुरी जानकारी मिल
मिथुन- आज लेन-देन के मामलों में विशेष रूप से सावधानी बरतें। संतान के भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं
कर्क- आज कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई जरुरी फैसला ले सकते हैं। व्यापार में विरोधी आपका काम खराब करने की
सिंह- आज सिंह राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। नए व्यापार को शुरू करने के लिए काफी लोगों से सुझाव मिलेंगे। शारीरिक
कन्या- सरकारी काम में अगर कोई बाधा आ रही थी वो आज दूर हो जाएगी। उधार दी हुई धनराशि वापिस
तुला- आज दिन की शुरुआत में ही धन मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में काम को समय पर पूरा करने में असफल
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों का मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। युवा वर्ग करियर में मन
धनु- आज किसी कारणवश ऑफिस में काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। दोपहर के बाद वाला समय सेहत के लिए उतार-चढ़ाव
मकर- आज किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने के लिए जाने का प्रोग्राम बनेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अधिकारियों की नाराजगी
कुंभ- आज कुम्भ राशि के जातक काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कारोबार में काम का बोझ बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय
मीन- आज किसी प्रॉपर्टी में किया गया निवेश आपको फायदा प्राप्त करेगा। बच्चों की सेहत खराब हो सकती है
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
Rangbhari Ekadashi 2024: रंगभरी एकादशी के दिन करें ये उपाय, पति-पत्नी के प्रेम में नहीं आएगी कोई...
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखेंगे हनुमान जी की मूर्ति तो होगी दोगुनी रात चौगुनी तरक्की
महाराष्ट्रः कोल्हापुर में हुए सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 8 घायल
रात के समय चुराते थे बिजली की तारें, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, 50 से ज्यादा की चोरियां
राज खुलने के डर से भतीजी ने अपने दो प्रेमियों संग कराई चाचा की हत्या, पाप छुपाने के लिए रिश्ते का...
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes