भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत ये नेता अब पहुंचेंगे राज्यसभा से लोकसभा

Edited By Yaspal,Updated: 24 May, 2019 08:47 PM

bjp president amit shah will now reach the ls from the rs

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी एवं द्रमुक नेता कनिमोई 2019 के लोकसभा चुनाव के ऐसे प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं जो फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। शाह (54) पहली बार लोकसभा के लिए चुने...

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी एवं द्रमुक नेता कनिमोई 2019 के लोकसभा चुनाव के ऐसे प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं जो फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। शाह (54) पहली बार लोकसभा के लिए चुने गये हैं। वह अगस्त 2017 में संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव गांधीनगर से जीता है।
PunjabKesari
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सी जे चावड़ा को 5.57 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया। राज्यसभा में उनके सहयोगी रविशंकर प्रसाद और ईरानी भी 2019 के लोकसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरे हैं। प्रसाद और ईरानी भी पहली बार लोकसभा चुनाव में जीते हैं।
PunjabKesari
मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहीं ईरानी (43) ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,120 वोटों के अंतर से हराया। प्रसाद ने पटना साहिब सीट पर निवर्तमान सांसद और पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा को 2.84 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया। सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।
PunjabKesari
ऐसा नहीं है कि केवल भाजपा के राज्यसभा सदस्यों ने ही इस आम चुनाव में पहली बार जीत का स्वाद चखा। द्रमुक की 51 वर्षीय कनिमोई ने भी आम चुनाव में पहली विजयगाथा लिखी। उन्होंने तुठुक्कडी सीट से भाजपा उम्मीदवार को 3.47 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया। हालांकि कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य बी के हरिप्रसाद बेंगलुरु दक्षिण सीट पर 3.31 लाख वोटों के अंतर से हार गये।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!