सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया विरोध, बोले- जनता की आवाज दबा रहीं ममता

Edited By Yaspal,Updated: 11 Jun, 2022 09:09 PM

bjp president jp nadda opposed the arrest of sukant majumdar

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी की शनिवार को निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार आमजन के लिए लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे लोगों की आवाज दबा रही है

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी की शनिवार को निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार आमजन के लिए लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे लोगों की आवाज दबा रही है।

नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत को पहले अकारण नजरबंद और फिर गिरफ्तार करना अति निंदनीय है। एक ओर बंगाल की सरकार अपराधियों के हौसले बुलंद करती है, असामाजिक तत्वों को आश्रय देती है, वहीं दूसरी ओर लोकतांत्रिक ढंग से जनता की लड़ाई लड़ने वालों की आवाज को दबाती है।'' मजूमदार को पुलिस ने शनिवार को तब गिरफ्तार कर लिया, जब वह हिंसा से प्रभावित हावड़ा जाने का प्रयास कर रहे थे।


पुलिस ने बताया कि उत्तर दिनाजपुर के बालुरघाट से सांसद मजूमदार को विद्यासागर सेतु पर स्थित एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हावड़ा में सीआरपीसी (आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है जहां मजूमदार प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके दौरे से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती थी। उन्हें एहतियातन गिरफ्तार किया गया।''

मजूमदार ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की स्थिति कश्मीर की तरह हो गई है। उन्होंने खुद को हिरासत में लिए जाने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले तो उन्होंने मुझे मेरे घर पर रोका। मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया। बाद में, उन्होंने मुझे अपने आवास से निकलने की अनुमति दी। अब उन्होंने मुझे विद्यासागर सेतु पर रोक दिया है और मुझे गिरफ्तार कर लिया है।''

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!