रांची में गरजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से करेंगे बेदखल

Edited By rajesh kumar,Updated: 05 Jun, 2022 07:55 PM

bjp president jp nadda roared in ranchi

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए जनजातीय समुदाय से अपील की कि वे झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल कर दें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने...

नेशनल डेस्क: भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए जनजातीय समुदाय से अपील की कि वे झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल कर दें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यहां आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की अपनी पहली एक दिवसीय यात्रा के दौरान नड्डा ने यहां मोरहाबादी मैदान में जनजातीय समुदाय की विशाल ‘बिरसा मुंडा विश्वास रैली' को संबोधित किया। इसमें करीब 32 जनजातीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।

राज्य की खनिज संपदा को सपरिवार लूट रही सोरेन सरकार
नड्डा ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन से बनी हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ राज्य की खनिज संपदा को सपरिवार लूटने में लगी है। नड्डा ने आरोप लगाया कि गरीब जनता के कल्याण के लिए कोई काम नहीं हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं अपने नाम खनन पट्टा आवंटित कर लेते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी, भाई, प्रतिनिधि, मीडिया सलाहकार एवं अपने निकटवर्ती लोगों के नाम राज्य की जमीनें, खान एवं अन्य परिसंपत्तियां आवंटित कर देते हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में कानून और व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि या तो नक्सली मारे गये थे अथवा वह दुम दबाकर कहीं छिप गये थे, लेकिन आज जनजातीय समुदाय के सात-सात लोगों की एक साथ हत्या कर दी जाती है।

देश में भाजपा के कुल 190 विधायक जनजातीय समाज से
नड्डा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जनजातीय समाज को लूटा है और उनके साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने देश में जनजातीय समाज के लिए जितना काम किया है, उतना इस देश में इस समाज के लिए किसी ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश में केन्द्र सरकार में जनजातीय मामलों के लिए अलग से मंत्रालय का गठन आजादी के बाद पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किया और उसके माध्यम से जनजातीय समाज के उत्थान और कल्याण के भी भाजपा सरकारों ने लगातार काम किये हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा जनजातीय समाज का इतना ख्याल रखती है और सम्मान करती है कि आज मोदी सरकार में आठ मंत्री जनजातीय समाज से हैं, पार्टी के 36 लोकसभा और आठ राज्यसभा सदस्य जनजातीय समाज से हैं। इतना ही नहीं देश में भाजपा के कुल 190 विधायक जनजातीय समाज से हैं।''

जनजातीय समुदाय के विकास के तत्पर है मोदी सरकार 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनजातीय समुदाय के एक करोड़ 30 लाख लोगों को पक्के घर दिये जा चुके हैं। नड्डा ने कहा कि इस समुदाय के 90 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड दिये गये हैं, जो भाजपा के जनजातीय समाज के प्रति समर्पण को साबित करता है। जनजातीय समुदाय की रैली को संबोधित करने के बाद जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चतरा और जामताड़ा में बने नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालयों का ऑनलाइन उदघाटन किया। भाजपा की इस रैली को 2024 में होने वाले आम चुनाव और उसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनजातीय मदतादाओं को लुभाने से जोड़कर देखा जा रहा है। झारखंड में मंदार विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी 23 जून को होना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!