त्रिपुरा के मुख्यमंत्री नामित होने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साहा को दी बधाई

Edited By Pardeep,Updated: 14 May, 2022 10:35 PM

bjp president nadda congratulates tripura s nominated chief minister saha

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को माणिक साहा को बधाई दी, जो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में बिप्लब कुमार देब की

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को माणिक साहा को बधाई दी, जो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे। 

नड्डा ने विश्वास व्यक्त किया कि साहा राज्य को प्रगति और विकास की ओर ले जाएंगे। देब द्वारा राज्यपाल एस एन आर्य को अपना इस्तीफा सौंपने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई एक बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 

नड्डा ने कहा, ‘‘माणिक साहा को बधाई जिन्हें त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें राज्य का नेतृत्व करने और राज्य को सभी के लिए प्रगति और विकास के लिए आगे ले जाने के लिए मेरी शुभकामनाएं।'' 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!