Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Jul, 2020 03:50 PM
अब तक की सबसे बड़ी खबर। जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के प्रधान रविन्द्र रैना कोविड 19 पाजिटिव पाये गये हैं।
जम्मू: अब तक की सबसे बड़ी खबर। जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के प्रधान रविन्द्र रैना कोविड 19 पाजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। रैना ने टवीट् किया है। उन्होंने लिखा है कि मैं भाजपा के नेता बसीम बारी के निधन पर अफसोस करने कश्मीर गया था। चार दिन कश्मीर रहकर आया और मुझे हल्का सा बुखार हो गया। मैने जांच करवाई तो उसमें कोरोना संक्रमण पाया गया। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। अभी तक कोविड 19 से जम्मू कश्मीर में 19 लोगों की मौत हो चुकी है।