Edited By vasudha,Updated: 12 Jun, 2021 12:19 PM
आर्टिकल 370'' बहाल करने वाले चैट को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था,...
नेशनल डेस्क: आर्टिकल 370' बहाल करने वाले चैट को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को RSS की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था।
पात्रा ने कहा कि आज टीवी चैनलों में एक महत्वपूर्ण विषय चल रहा है 'क्लब हाउस'। 'क्लब हाउस' के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने टीवी चैनलों के माध्यम से देखा है। उन्हाेने कहा कि इससे साफ हाे गया है कि कांग्रेस और पाक के विचार एक जैसे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि क्लब हाउस में पाकिस्तान का पत्रकार ये सवाल पूछता है कि नरेन्द्र मोदी जी के हटने के बाद भारत की सत्ता कैसी होगी, कश्मीर पॉलिसी कैसी होगी। दिग्विजय जी ऐसे सवाल पर उस पत्रकार को धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि अगर मोदी जी सत्ता से हटते हैं और कांग्रेस की सरकार आती है तो वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से स्थापित करेगी।