BJP विधायक का विवादित बयान कहा- पंडित नहीं थे नेहरू, खाते थे गाय और सुअर का मांस

Edited By Anil dev,Updated: 11 Aug, 2018 10:24 AM

bjp rajasthan gyanadev ahuja congress

अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजस्थान के रामगढ़ से बीजेपी की विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने इस बार  पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जाति पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया है।

नई दिल्ली: अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजस्थान के रामगढ़ से बीजेपी की विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने इस बार  पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जाति पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया है। 


मीडिया से बातचीत के दौरान ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, 'जवाहर लाल नेहरू पंडित नहीं थे, भला सुअर और गाय मांस खाने वाला पंडित कैसे हो सकता है. गाय से हिंदूओं की आस्था जुड़ी है तो सुअर से मुस्लिम परहेज करते हैं. जवाहर लाल नेहरू गाय और सुअर दोनों के मांस खाते थे। कांग्रेस ने उनके नाम में पंडित जोड़कर ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

PunjabKesari

इसके साथ ही आहुजा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अब उनका दलित कार्ड नहीं चलने वाला है क्योंकि कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। दलित भी कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। आहुजा ने कहा कि जातिवाद का झंडा कांग्रेस से ज्यादा मायावती, अखिलेश यादव और डीएमके लेकर रही है। आहूजा ने कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस के खाते में उतनी भी सीटें नहीं आएंगी जितने पिछले चुनाव में आई थी। 

 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!