मिजोरम में भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Edited By shukdev,Updated: 02 Nov, 2018 05:31 PM

bjp releases second list of candidates in mizoram

मिजोरम में इस महीने की 28 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 24 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पार्टी ने इससे पहले 20 अक्टूबर को प्रदेश की 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। प्रदेश भाजपा इकाई के...

आइजोल : मिजोरम में इस महीने की 28 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 24 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। पार्टी ने इससे पहले 20 अक्टूबर को प्रदेश की 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। प्रदेश भाजपा इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बाकी तीन सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा।

भगवा पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में सबसे अधिक छह महिला प्रत्याशी शामिल हैं। जोराम पीपुल्स मूवमेंट ने दो महिलाओं को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने एकमात्र महिला वी चांगथू को प्रत्याशी बनाया है। मिजो नेशनल फ्रंट ने 39 उम्मीदवारों में एक भी महिला को मैदान में नहीं उतारा है। प्रदेश विधानसभा में 40 सीटें हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!