भाजपा ने रामलाल को महासचिव पद से हटाया, वी सतीश लेंगे जगह

Edited By Yaspal,Updated: 13 Jul, 2019 07:36 PM

bjp removed ramlal as general secretary v satish will take place

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन महासचिव रामलाल को पार्टी के पद से हटा दिया है। उन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख बनाया गया है। वहीं, वी सतीश को रामलाल को भाजपा संगठन का महासचिव बनाया...

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है। आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है।
PunjabKesari
आरएसएस सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है। रामलाल भाजपा में संगठन मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। चर्चा है कि वी सतीश को भाजपा में संगठन मंत्री बनाया जा सकता है। वी सतीश अभी भाजपा में राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं।

भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रामलाल संघ एवं पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!